
पूरे देश में लॉकडाउन, सेना और अर्धसैनिक बल अलर्ट, कही राज्यों में कर्फ्यू।
जी हा कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के देखते हुए सोमवार की रात पूरे देश में लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई। इसमें 30 राज्य के साथ-साथ और केंद्र शासित प्रदेश भी शामिल हैं। वहीं दूसरी ओर सेना और अर्धसैनिक बलों को भी अलर्ट पर रख दिया गया है। बता दे कि कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने अब पूरी तरह कमर कस ली है। स्थिति और ज्यादा न बिगड़े, इसके लिए केंद्र सरकार ने सभी राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन का फैसला किया है। सोमवार को केंद्र सरकार ने कोरोनावायरस को लेकर एक अहम बैठक बुलाई थी। ख़बर सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में पूर्ण लॉकडाउन का फैसला लिया गया। इस दौरान यही एकमात्र विकल्प बचे होने को लेकर चर्चा की गई। फैसला होने के बाद राज्यों के मुख्य सचिवों और पुलिस प्रमुखों को इस बाबत जानकारी दे दी गई है
तो वहीं दूसरी ओर पूर्ण लॉकडाउन को देखते हुए सेना और अर्धसैनिक बलों को अलर्ट पर रख दिया गया है। ताकि दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, यूपी के कुछ हिस्से, केरल, गुजरात, मणिपुर, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, गोवा और कर्नाटक सहित अन्य राज्यों में कर्फ्यू जैसे हालात के दौरान स्थिति पूरी तरह से सामान्य बनी रहे। यही वजह है कि केंद्र सरकार ने सख्त कदम उठाने की तैयारी की है। बता दें इससे पहले हालात बेकाबू न हों, इसके लिए महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में कर्फ्यू लगा दिया था। कारण कि कोरोना संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में ही आए थे।








