
त्रिवेंद्र मंत्रिमंडल ने लिए कोरोना को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण फैसले।
महत्वपूर्ण फैसले :
– कोविड 19 से कोरोना वारियर्स में रोगप्रतिरोधक क्षमता वृद्धि के लिये 2 करोड़ 48 लाख रुपये की मंजूरी दी गई। होम्योपैथी में आर्सेनिक अल्बम 30 और आयुर्वेद के गिलोय, अश्वगंधा ,तुलसी ,काढ़ा जैसी दवाओं के क्रय में धनराशि व्यय होगी।
– राज्य में टेली मेडिसिन और दून हास्पिटल में ई हॉस्पिटल खोलने की मंजूरी। आज माननीय मुख्यमंत्री ने इसका उद्घाटन किया।
– 30 अप्रैल से श्रीनगर मेडिकल कालेज में कोविड जांच की मंजूरी। अल्मोड़ा और हरिद्वार में भी जांच के लिये प्रस्ताव भेजा जाएगा।
– सामान्य जांच के लिये कंटेनर ओपीडी की फ्री सुविधा दी जाएगी।
– रजिस्ट्री ऑफिस से सम्बंधित शुल्क भुकतान में ई पेमेंट , मोबाइल इत्यादि से भुकतान करने की सुविधा दी गई।
– खरीफ फसल, बीज में मिलने वाली सब्सिडी के अलावा 25% अतिरिक्त सब्सिडी कृषकों को दी जाएगी।
– त्यूणी पलासू और आराकोट त्यूणी पलासू परियोजना को जल विद्युत परियोजना निगम लिमिटेड के माध्यम से बनाने की मंजूरी दी गई।
– रुद्रपुर, हरिद्वार और पिथोड़ागढ़ मेडिकल कालेज में 5-5 पदों स्वीकृति दी गई।
– अधीनस्थ सेवा आयोग में ऑन लाइन परीक्षा में फर्म चयन का अधिकार माननीय मुख्यमंत्री को दिया गया।
कॉलेज के प्राचार्य ओर स्टाफ की नियुक्ति के लिए बनी सहमति।
चिकित्सा एवं परिवार कल्याण विभाग ने 2018 में रिटायर्ड डॉक्टरों को भर्ती के लिए निकाले थे जिसमे 3 पद भरे थे
लेकिन रिटायर्ड डॉक्टरों के ज्वाइन न करने पर आज कैबिनेट ने 100 पदों को वापस लेकर भर्ती की अनुमति दे दी है
आयुर्वेदिक के अंतर्गत होम्योपैथिक(आर्सेनिक एलबम 30) इम्यूनिटी पावर बढाने के लिए खरीदी जाएगी दवा
कोरोना वरियर्स के लिए खरीदी जाएगी दवा कैबिनेट ने 2 करोड़ 48 लाख रुपये की राशि की जारी
किसानों को बीच खरीदने पर 25 प्रतिशत की सब्सिडी पर सरकार ने लगाई मुहर
पहले के सब्सिडी में जोड़कर 25 प्रतिशत सब्सीडी का मिलेगा लाभ
प्रदेश में टेली मिडिसेन सेवा की शूरूवात
मुख्यमंत्री ने किया शुरू
त्यूणी – पलाशु जल विद्युत परियोजना और आराकोट – त्यूणी जल विधुत परियोजना को UJVNL निर्माण करने पर कैबिनेट ने लगाई मुहर,800 करोड़ रुपये की है दोनो परियोजनाएं
कल से श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में भी कोरोना वायरस की जांच





