
ख़बर देहरादून जिले के विकासनगर से है जहाँ गुरुवार को देर रात शक्ति नहर में एक कार गिर गई। ख़बर है कि इस हादसे में चार लोगों की मौत होने की आशंका जताई जा रही है । मीडिया को मिली जानकारी के अनुसार विकासनगर में कुल्हाल के पास एक जगह माटक माजरी पर एक कार देर रात नहर में गिर गई। वही सूचना पर पुलिस, जल पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने रेस्क्यू कार्य शुरू किया।

दुःखद ख़बर ये है कि इस कार हादसे में एक महिला सहित तीन लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। वहीं दो लोगों को सकुशल नहर से बाहर निकाल लिया गया है। जबकि ख़बर है कि कार में सवार एक व्यक्ति का अभी तक पता नहीं चल पाया है। वही पुलिस और रेस्क्यू टीम उसकी ढूंढ-खोज में लगी हुई है।

ख़बर है कि ये सभी लोग कोटद्वार के रहने वाले हैं जो चंडीगढ़ पीजीआई से मरीज को लेकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान देर रात उनकी कार मटक-माजरी के पास अनियंत्रित होकर शक्ति नहर में गिर गई।
जानकारी मिली है कि पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से गणेश पुत्र चंद्रमोहन, संजय कुमार पुत्र मोहनलाल निवासी कलालघाटी(पौड़ी) को नहर से सकुशल बाहर निकाल लिया है। इनके अलावा कार में विमलेश कुमार पुत्र वेदप्रकाश, मतीदास पुत्र रहीमदास, दर्शनी देवी पत्नी मतीदास, हरीश चंद सवार थे।
इस दुःखद ख़बर से पूरे परिवार मै दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।






