देहरादून में पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बाइक, इस कॉलेज के दो युवकों की दर्दनाक मौत


accident

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। राजपुर रोड स्थित जाखन में बाइक पेड़ से टकराने से डीआइटी कॉलेज के दो छात्रों की मौत हो गई। हादसा बीती देर रात पतंजलि स्टोर जाखन के पास हुआ। हादसे के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

हादसे में मृतकों की पहचान हेमंत सिंह निवासी बिहार आयु 22 वर्ष और विवेक जोशी निवासी सेक्टर-16 रोहिणी नई दिल्ली वर्तमान निवासी सेंट जॉर्जश स्कूल पानी की टंकी के पास आइटी पार्क राजपुर देहरादून के रूप में हुई है। दोनों युवक डीआइटी कॉलेज में एमबीए द्वितीय सेमेस्टर के छात्र हैं।

जानकारी के अनुसार, दोनों युवक जाखन से घंटाघर की तरफ बाइक से काफी तेजी से जा रहे थे। मृतक का शव को कोरोनेशन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। मृतकों के परिवार को घटना की जानकारी दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here