देहरादून में बादल फटने से मची भारी तबाही,कई घर तबाह, आवाजाही पूरी तरह बंद,दहशत में लोग

देहरादून: राजधानी देहरादून के मालदेवता क्षेत्र में बुधवार रात बारिश ने भारी तबाही मचाई है. मालदेवता जंक्शन के पास बादल फटने से भारी मलबा सड़क पर आ गया. इससे पीपीसीएल और द्वारा को जाने वाली सड़कें पूरी तरह बंद हो गईं. सड़क बंद होने से दर्जनों गांव और क्षेत्र में बने होटल, रेस्टोरेंट, होम स्टे को जाने वाले रास्ते बंद हो गए हैं.

मालदेवता में सड़क पर आया मलबा, कई गांवों से संपर्क टूटा,दहशत में ग्रामीण

देहरादून के रायपुर से मालदेवता को जाने वाले मार्ग पर बीती रात बादल फटने से भारी तबाही हुई है. यहां मलबा और बारिश का पानी ने कुछ घरों, होटल, ढाबों और खेतों को नुकसान पहुंचाया है. मालदेवता जंक्शन के पास भारी मलबा आने से आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई है. जिससे क्षेत्र के लोगों को भारी मुश्किलें उठानी पड़ रही है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन को बादल फटने की जानकारी दी है. प्रशासन की टीम अभी मौके पर नहीं पहुंची है. इससे नुकसान का सही आकलन नहीं हुआ है.

mostbet
बता दें कि पिछले तीन दिन से दून का पारा 36 डिग्री सेल्सियस से अधिक बना हुआ है। इसके अलावा अन्य इलाकों में भी तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज से प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। देहरादून, उत्तरकाशी और चमोली में बारिश के आसार बन रहे हैं। वहीं, कुमाऊं के कुछ क्षेत्रों में भी हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा शुक्रवार और शनिवार को पौड़ी, पिथौरागढ़, नैनीताल और चंपावत में भारी बारिश को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून में प्री मानसून शावर तेज होने के आसार हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here