उत्तराखंड : लाइनमैन बाइक से जा रहा था घर तभी देर रात उसकी गोली मारकर कर दी हत्या , हत्यारे फ़रार

उत्तराखंड : लाइनमैन बाइक से जा रहा था घर तभी देर रात उसे गोली मारकर हत्यारे फ़रार

 

mostbet


ख़बर उत्तराखंड के भगवानपुर  से बता दे कि बिजली घर में तैनात लाइनमैन की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
ये घटना गुरुवार रात लगभग नौ बजे की है जब लाइनमैन ड्यूटी खत्म कर वापस अपने घर जा रहा था। वही जब पुलिस ने शव को एंबुलेंस में रखकर ले जाने की कोशिश की तो ग्रामीणों व मृतक के स्वजन ने एंबुलेंस को घेर लिया और शव को नहीं उठाने दिया। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने शव को हाईवे पर रखकर दिल्ली दून नेशनल हाईवे को भी जाम कर दिया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जब तक बदमाश नहीं पकड़े जाते हैं तब तक शव को नहीं ले जाने दिया जाएगा
बता दे कि भगवानपुर बिजलीघर पर लव्वा गांव निवासी बालेश बतौर संविदा कर्मचारी के तौर पर कार्यरत था। गुरुवार को ड्यूटी खत्म करने के बाद वह भगवानपुर से मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव के लिए निकल गया। जैसे ही वह गांव के रास्ते पर पहुंचा तो अज्ञात बदमाशों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। काफी देर तक जब वह गांव नहीं पहुंचा तो उनके परिजन चिंतित हुए। उन्होंने बालेश के संबंध में जानकारी करनी चाहिए। लेकिन, कोई पता नहीं चल सका। फिर ग्रामीण उसकी तलाश में निकल पड़े रास्ते में बालेश का शव पड़ा हुआ था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here