
देहरादून : सौरभ नाम के युवक की देर रात हत्या , पुलिस जांच में जुटी
देहरादून
राजधानी के विकासनगर थानां इलाके में देर रात सौरभ नामक युवक की हत्या कर दी गई।
बता दे कि मृतक लक्ष्मीपुर का निवासी था ओर पेशे से चालक था।
मृतक के भाई की तहरीर पर मुकदमा विकासनगर कोतवाली पुलिस ने दर्ज कर लिया है।
वही इंस्पेक्टर विकासनगर प्रदीप बिष्ट ने बताया कि टी इस्टेट में शव मिलने की सूचना चौकीदार ने दी थी।आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक कराने के साथ ही लोगो के बयान लिए जाने के साथ ही परिजनों से भी बातचीत की जा रही है।




