
कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने पहाड़ से लेकर मैदान तक उपलब्ध कराए ऑक्सीजन सिलेंडर
सहसपुर से कोटद्वार,पौड़ी, श्रीनगर, रुद्रप्रयाग तक
उत्तराखंड लगातार बढ़ रहे संक्रमण के मामले ने सरकार की चिंताओं को बढ़ा दिया है।
चिंता इस बात की है कि किस तरह से राज्य सरकार प्रदेश में ऑक्सीजन की आपूर्ति कर सकें।
इसके लिए विधायक से लेकर मंत्री तक सभी अपने संबंधों का इस्तेमाल कर अन्य राज्यों से ऑक्सीजन सिलेंडर मांगने की जुगत में जुटे हुए हैं।
इसी क्रम में कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने रायपुर से विधायक उमेश शर्मा काऊ के सहयोग से 500 ऑक्सीजन सिलेंडर गुजरात से मंगा रहे हैं।
जिसमें से ढाई सौ सिलेंडर रविवार को देहरादून पहुंच गया है
बाकी ढाई सौ सिलेंडर अगले एक-दो दिन में देहरादून पहुंचने की उम्मीद है।
वही कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने बताया कि इस समय राज्य सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती है कि राज्य मैं ऑक्सीजन की आपूर्ति किया जाए, इसके लिए अपने अपने स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं। इसके लिए रायपुर विधायक की मदद से गुजरात से 500 सिलेंडर मंगाए गए हैं।
जिसका एडवांस भुगतान भी कर दिया गया है। हालांकि, अभी फिलहाल 250 ऑक्सीजन सिलेंडर देहरादून पहुंच गया है।
इन ढाई सौ ऑक्सीजन सिलेंडर में से 100 ऑक्सीजन सिलेंडर सहसपुर स्थित निजी अस्पताल में भेजा जाएगा। हालांकि इस निजी अस्पताल को भी कोविड-19 केयर सेंटर में तब्दील कर दिया गया है।
जिसमें 100 बेड उपलब्ध कराए गए हैं।इसके अतिरिक्त 60 ऑक्सीजन सिलेंडर को कोटद्वार, 20 ऑक्सीजन सिलेंडर को पौड़ी, 40 ऑक्सीजन सिलेंडर को बेस चिकित्सालय श्रीनगर के साथ ही 30 ऑक्सीजन सिलेंडर को माधव आश्रम चिकित्सालय रुद्रप्रयाग को भेजा जा रहा है।
साथ ही के कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने बताया कि ढाई सौ ऑक्सीजन सिलेंडर की अगली खेप आने के बाद अस्पतालों में ऑक्सीजन सिलेंडर को जरूरत के हिसाब से भिजवाया जाएगा। यही नहीं कैबिनेट मंत्री ने कहा कि उन्हें पौड़ी और रुद्रप्रयाग जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ऐसे में उन्हें सिर्फ पौड़ी और रुद्रप्रयाग जिले के लिए काम नहीं करना है बल्कि पूरे प्रदेश के लिए काम करना है।









