Wednesday, May 1, 2024
Homeउत्तराखंडआज की ख़ास खबर : पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने...

आज की ख़ास खबर : पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने जाना पहाड़ पुत्र सांसद बलूनी का हाल बोले हरीश रावत बलूनी ऊर्जावान हैं, युवा है और विकास की रखते है सोच ओर भी बहुत कुछ ख़ास

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने जाना पहाड़ पुत्र सांसद बलूनी का हाल।

उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख पहाड़ पुत्र अनिल बलूनी लंबे समय से अस्वस्थ हैं और मुंबई में उपचार करा रहे हैं। सांसद बलूनी का हाल-चाल लेने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत आज मुंबई पहुंचे। वही उनके साथ राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा भी थे।
बता दे कि सांसद बलूनी गत 3 माह से अस्वस्थ हैं। ओर इस बीच ही अनेक केंद्रीय मंत्रियों, राजनेताओं और समाज की विभिन्न विधाओं के व्यक्तियों ने सांसद बलूनी का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

पूर्व मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि बलूनी ऊर्जावान हैं, युवा हैं और विकास की सोच रखते हैं। उन्हें बलूनी के अस्वस्थ होने पर दुख हुआ और उनके हालचाल जानने मुंबई पहुंचे। उन्होंने कहा कि वे कामना करते हैं की बलूनी शीघ्र स्वस्थ हों और उत्तराखंड के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। राजनीति भले ही किसी धारा की हो किंतु सोच विकास की होनी चाहिए। सांसद प्रदीप टम्टा ने भी बलूनी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। प्रदीप टम्टा भी उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद हैं।

आज पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और सांसद प्रदीप टम्टा के अतिरिक्त पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद कर्नल राज्यवर्धन राठौर, राज्यसभा सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह तथा उत्तराखंड से विधायक गोपाल रावत ने भी सांसद बलूनी से भेंट कर उनकी कुशलक्षेम पूछी।
बता दे कि सांसद बलूनी तेजी से स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार उनके स्वास्थ्य में सुधार है और समयानुसार वे स्वस्थ होकर अपने काम पर लौटेंगे।

वही पहाड़ पुत्र सांसद बलूनी ने पूर्व मुख्यमंत्री रावत, सांसद टम्टा का आभार प्रकट किया कि उन्होंने अपना महत्वपूर्ण समय निकालकर सुदूर मुंबई पहुंच कर उनका हालचाल जाना।।

 

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आज मुंबई पहुँच कर भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख व उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद पहाड़ पुत्र अनिल बलूनी का हाल-चाल
हम सभी जानते है कि पहाड़ पुत्र सांसद बलूनी लंबे समय से अस्वस्थ है और मुंबई में उनका उपचार चल रहा है।
बता दे कि इससे पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सहित, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल,
केंद्रीय मंत्री निर्मला सीता रमण,
विजयवर्गीय , युवराज सिंह,
मनीषा कोइराला , व अनेक केंद्रीय मंत्रीगण व राजनेता अस्पताल जाकर सांसद बलूनी की कुशलक्षेम ले चुके हैं।
इससे पहले मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी नवंबर ,व दिसम्बर में दो बार मुबई जाकर पहाड़ पुत्र अनिल बलूनी जी का हाल चाल जान उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना बाबा केदारनाथ जी से कर चुके है।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के मीडिया सलहाकार रेमश भट्ट भी मुबई पहुच कर बलूनी जी से उनका हाल चाल जानने  पहुंचे थे।

26 नवंबर को चलाई थी ये खबर   जब हरीश रावत ने  मुबई  जा कर अनिल जी के  हाल चाल  जानने की कही थी  बात  पर समय नही बता पाए  थे   कि कब जायेगे  ।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सहित ख़ास लोगो भी समय समय मिलने पहुचे थे।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments