अरविंद जी बड़ी मेहरबानी अपने इस दिल्ली मॉडल को अपने ही बस्ते में बंद रखियेगा जानिए ऐसा क्यों कहा हरीश रावत ने


आप अपना दिल्ली मॉडल यहीं संभालकर रखिए, उत्तराखंड में केवल उत्तराखंडियत वाला मॉडल चलेगा : हरीश रावत 

हर दा लिखते है कि 

चुनावी मौसम और नेता दूर रहें, कैसे हो सकता है!    अरविंद केजरीवाल जी भी देहरादून पधार रहे हैं, वो दिल्ली मॉडल की बात करेंगे। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर ने जो तबाही दिल्ली में मचाई, ऑक्सीजन, ऑक्सीबेड, आईसीयू बेड और दवाओं के लिए जिस प्रकार से दिल्लीवासी तरसे तो अरविंद जी बड़ी मेहरबानी अपने इस दिल्ली मॉडल को अपने ही बस्ते में बंद रखियेगा। रहा सवाल बिजली-पानी का! पानी के बिना जिस तरीके से दिल्ली के बड़े हिस्से में हर साल त्राहिमाम-त्राहिमाम हो रही है, कम से कम उत्तराखंड में सरकार तो बड़ी नालायकी से चल रही है। मगर ऐसी त्राहिमाम पानी के बिना उत्तराखंड में अभी नहीं मचा है। वैसे ये जो तथाकथित मॉडल हैं, गुजरात मॉडल से देश दु:खी है और दिल्ली मॉडल उस पर पड़े में दो लात के समान होगा तो आप अपना दिल्ली मॉडल यहीं संभालकर रखिए, उत्तराखंड में केवल उत्तराखंडियत वाला मॉडल चलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here