
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत अपने फेसबुक पेज पर लिखते है कि
टिहरी झील और फिल्म से जुड़े मेरे पर्यटन-प्रयास ने लिया आकार मैंने जब 2014 में राज्य की कमान संभाली तो कुछ मुख्य बातों पर मेरा फोकस था। फ़िल्म_शूटिंग, उनमें से एक थी, क्योंकि शूटिंग ने सिर्फ होटल, ट्रैवल, लोकल कलाकारों को आंशिक रोजगार मिलता है, बल्कि इसके बड़े पर्दे पर दिखने से राज्य को पर्यटन के क्षेत्र में दूरगामी फायदे मिलते हैं। सामाजिक कार्यकर्ता और बॉलीवुड से जुड़े हमारे युवा अभिनव थापर ने तिग्मांशू_धुलिया जी द्वारा निर्देशित ” यारा” फ़िल्म और उसके बाद ” रागदेश” को उत्तराखंड लाने में बड़ा सहयोग किया। ” रागदेश” का तो मैंने उत्तराखंड में आयोजित फ़िल्म प्रीमियर भी देखा। मैंने, फ़िल्म बोर्ड बनाया जिससे शूटिंग के लिये “सिंगल-विण्डो” व्यवस्था बने,
इस कार्य को वर्तमान मुख्यमंत्री, त्रिवेंद्र_सिंह_रावत जी ने भी आगे बढ़ाया, इस महान कार्य के लिये उनको भी साधुवाद देता हूं। “यारा” फ़िल्म टिहरी झील में जून 2014 में शूट होने वाली संभवतः पहली फ़िल्म थी जो अब 30 जुलाई को रिलीज होगी इसके लिये तिग्मांशू धूलिया जी सहित उनकी पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।











