
हरिद्वार: पिता की हैवानियत, नाबालिग बेटी को बनाता रहा हवस का शिकार, ऐसे सामने आई काली करतूत
धर्म नगरी हरिद्वार के कनखल में एक पिता की काली करतूत सामने आई है।
पिता नाबालिग बेटी को अपनी हवस का शिकार बनाता रहा!
ये शर्मनाक मामला तब खुला, जब किशोरी के लापता होने के बाद उसे बरामद किया गया। परेशान किशोरी ने आरोप लगाया कि पिता उसके साथ दुष्कर्म करता आ रहा है। इसलिए परेशान होकर वह घर से चली गई थी। फिलहाल, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, कनखल क्षेत्र से तीन दिन पहले एक सिक्योरिटी गार्ड की नाबालिग बेटी लापता हो गई थी। मूलरूप से पौड़ी गढ़वाल निवासी सिक्योरिटी गार्ड ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने किशोरी को प्रेमनगर आश्रम घाट से ढूंढ निकाला। थाने लाकर किशोरी से पूछताछ की गई। किशोरी का कहना था कि माता-पिता के बीच मनमुटाव चल रहा था। इसलिए वह पिछले एक वर्ष से अपनी मां के साथ बरेली में अपने ननिहाल में रही थी। इसी माह की सात तारीख को पिता स्कूल में दाखिला कराने की बात कहकर ननिहाल से उसे ले आया।
आरोप है कि तभी से वह उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। पिता की हरकत से परेशान आकर ही वह घर से बिना बताए चली गई थी। एसएचओ कनखल कमल कुमार लुंठी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।





