ख़ास ख़बर हरिद्वार के सभी 72 गंगा घाटों पर होगी रैंडम जांच

महाकुंभ 2021: हरिद्वार के सभी 72 गंगा घाटों पर होगी रैंडम जांच

14 और प्राइवेट लैब की ली जाएंगी सेवाएं

 

अब तक 11 निजी और 10 सरकारी लैब कर रही थी जांच

 

 

हरिद्वार महाकुंभ में कोविड संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए अभी तक राज्य की सीमा और मेला क्षेत्र में अलग अलग स्थानों पर यात्रियों की रैंडम जांच की जा रही है।
लेकिन अब हरिद्वार के सभी 72 गंगा घाटों पर भी यात्रियों की रैंडम जांच कराई जाएगी।

बता दे कि अभी तक स्वास्थ्य विभाग की 10 और 11 निजी लैब ही जांच कर रही हैं।
लेकिन अब 14 और निजी लैब जांच में लगाई जाएंगी।
महाकुंभ के मददेनजर कोरोना नियंत्रण के लिए रैंडम कोविड जांच की क्षमता बढ़ाई जा रही है।
अभी तक हरिद्वार जिले में लगभग 20 हजार लोगों की जांच हो रही है।
इनमें 18 हजार से अधिक यात्री शामिल होते हैं। लेकिन अब यात्रियों का आवागमन बढ़ने लगा है। ऐसे में मेला और जिला स्वास्थ्य विभाग अब गंगा घाटों पर भी यात्रियों की रैंडम जांच शुरू करेगा।
अभी राज्यसीमा और मेला क्षेत्र में 33 स्थानों पर जांच होती है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग और निजी लैब 74 टीमें लगाई गई हैं। अबी स्वास्थ्य विभाग से अनुबंधित 11 निजी लैब की सेवाएं ली जा रही हैं, लेकिन अब 14 और निजी लैब भी जुड़ेंगी। 
तो टीकाकरण को भी बड़या जाएगा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here