गुजरात से भागकर पहुंचा था हरिद्वार ,फिर छत से लगा दी छलांग, हो गई दर्दनाक मौत ,दो युवतियां भी लाया था साथ युवक ।

गुजरात से भागकर पहुंचा था हरिद्वार ,फिर छत से लगा दी छलांग, हो गई दर्दनाक मौत ,दो युवतियां भी लाया था साथ युवक ।

आपको बता दे कि दो युवतियों के साथ हरिद्वार के एक आश्रम में ठहरे युवक ने अपने परिजनों और पुलिस को देखकर आश्रम की छत से छलांग लगा दी। ओर इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। तो पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज था।
वही कोतवाली प्रभारी प्रवीण कोश्यारी ने मीडिया को बताया कि वो युवक दो युवतियों के साथ गुजरात के द्वारिका से भागकर हरिद्वार आया था। ओर उनके परिजनों को जब उनके हरिद्वार पहुंचने की भनक लगी तो वो भी हरिद्वार आ गए और उन तीनों की तलाश में जुट गए। पर जब उन्हें युवक-युवतियां नहीं मिले तो उन्होंने पुलिस की मदद ली। जिसके बाद पुलिस को अपनी जांच-पड़ताल में तीनों के एक आश्रम में ठहरे होने की जानकारी मिल गई।
जब सोमवार रात पुलिस उनके परिजनों के साथ आश्रम पहुंच गई। तब अपने परिजनों को पुलिस के साथ देखते ही युवक ने आश्रम की तीसरी मंजिल की छत से छलांग लगा दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकरी अनुसार बताया गया है कि ये तीनों लोग एक दिन पहले ही गुजरात से हरिद्वार पहुंचे थे। यहां वे श्रवण नाथ नगर स्थित एक आश्रम में ठहरे थे। सोमवार को उनके परिजन भी उन्हें ढूंढते हुए हरिद्वार पहुंच गए थे। बहराल पूरी बात तो उनके परिजनों को ही मालूम होगी कि आखिर वे तीनों भाग कर क्यो आये थे।पर बात जो भी हो एक घर का चिराग तो बुझ ही गया ना।

mostbet

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here