ग्रेड पे मामलाः पुलिसकर्मियों को मिला कांग्रेस का साथ, प्रीतम सिंह ने लिखा सीएम को पत्र

देहरादूनः- उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को पत्र लिखकर पुलिस विभाग में सिपाहियों के ग्रेड पे पर हो रही भारी कटौती पर पुर्नविचार करने एवं इस निर्णय को तुरन वापस लेने के लिए कहा है। प्रीतम सिहं ने मुख्यमंत्री से सिपाहियों के प्रति सहानुभूति रवैये की अपेक्षा की है।

mostbet

पीसीसी अध्यक्ष ने कहा कि आज महामारी के इस संकटकाल में जिस समर्पण एवं प्रतिबद्वता से हमारे इन फ्रंट लाईन वारियर्स ने समाज को अपना योगदान दिया वह अभूतपूर्व है। प्रीतम सिहं ने कहा कि आज महंगाई के इस दौर में सिपाहियों के ग्रेेड पे में 1800 रूपये की कटौती करना उनके साथ अन्याय है। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार के इस निर्णय को पुलिस विभाग के कर्मचारियों का मनोबल तोड़ने वाला व मायूस करने वाला बताया।

प्रीतम सिंह ने उपरोक्त सभी बातों के मध्येनजर मुख्यमंत्री से इस फैसले पर जल्द से जल्द पुलिस कर्मियों के हित में निर्णय लेने का आग्रह किया है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here