उत्तराखंड में भारत नेट 2.0 प्रोजेक्ट को भारत सरकार की हरी झंडी, इसके तहत उत्तराखंड के 12 हजार ग्राम इन्टरनेट से जुडेंगे

May be an image of 1 person, standing and indoor

नई दिल्ली: सोमवार को नई दिल्ली में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री रवि शंकर प्रसाद से मुलाकात की। इस अवसर पर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने भारत सरकार की ओर से उत्तराखंड में भारत नेट 2.0 प्रोजेक्ट को शुरू करने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि, केंद्रीय मंत्री ने चारधाम क्षेत्र की डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत बनाने पर भी सहमति जताई है।

May be an image of 1 person, standing, sitting and indoor

इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री ने बॉर्डर एरिया में इंटरनेट कनेक्टिविटी के सुदृढ़ीकरण पर भी परियोजना शुरू करने की बात कही। मुलाकात के दौरान सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने केंद्रीय मंत्री को उत्तराखंड के हस्तशिल्प उत्पाद भेंट किए। वहीँ उत्तराखंड को हरसंभव सहयोग प्रदान करने के लिए सीएम त्रिवेंद्र ने केन्द्रीय मंत्री का आभार व्यक्त किया।

May be an image of 2 people, people sitting and indoor

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here