मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दी जनरल को बधाई बोले जनरल रावत को सी.डी.एस का दायित्व सौंपा जाना उत्तराखण्ड का भी सम्मान है

 

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने थलसेना अध्यक्ष एवं चीफ ऑफ स्टॉफ कमेटी (सीओएससी) के अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत को देश का पहला चीफ ऑफ डिफेंस (सी.डी.एस) नियुक्त किये जाने पर बधाई दी है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र जी ने कहा कि जनरल रावत को सी.डी.एस का दायित्व सौंपा जाना उत्तराखण्ड का भी सम्मान है। उन्होंने कहा कि हमें अपनी सैन्य परंपरा पर गर्व है। जनरल रावत के सी.डी.एस बनने से हमारी यह गौरवमय परंपरा भी सम्मानित हुई है। वही मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की सुरक्षा की दृष्टि से प्रधानमंत्री मोदी ने 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रहित से जुड़े इस अति महत्वपूर्ण पद की घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि सी.डी.एस से तीनों सेनाओं के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित होगा तथा देश की सुरक्षा व्यवस्था भी और अधिक मजबूत होगी।

mostbet

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here