
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने
नैनीताल भ्रमण के दौरान आज बीडी पांडे चिकित्सालय में ₹1.20 करोड़ की लागत से स्थापित डिजिटल एक्सरे मशीन, अल्ट्रासाउंड मशीन सहित विभिन्न जनस्वास्थ्य सुविधाओं का लोकार्पण और अस्पताल परिसर में स्थापित हिलांस किचन कैंटीन का शुभारंभ किया।
साथ ही वर्चुअल माध्यम से विकास भवन, भीमताल तथा कलेक्टोरेट परिसर, नैनीताल में स्थापित हिलांस कैंटीन का भी शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा कि
नैनीताल जिला प्रशासन ने बीडी पांडे चिकित्सालय में जो नवाचार सुविधाएं स्थापित की हैं, वे प्रशंसनीय हैं, निश्चित ही इसका लाभ स्थानीय जनता को मिलेगा। हमारी सरकार प्रत्येक नागरिक तक जनस्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए कटिबद्ध है।
वही मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह
रावत ने कहा कि
नैनी झील हमारी सांस्कृतिक विरासत का एक अभिन्न अंग है। इसे स्वच्छ रखना हम सबका कर्तव्य है। इसी उद्देश्य से आज नैनीताल भ्रमण के दौरान
उन्होंने
नैनी झील में ₹1 करोड़ की लागत से स्थापित दिव्य नैनी झील जल गुणवत्ता आंकलन प्रणाली का लोकार्पण किया। 
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा कि यह जल गुणवत्ता आंकलन प्रणाली जल संरक्षण के साथ ही जल की निर्मलता को भी बनाए रखेगी। उन्होंने इस अभिनव पहल के लिए नैनीताल जिला प्रशासन और यूएनडीपी को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि
हमारी सरकार जलस्रोतों के संरक्षण, संभरण और उनके पुनर्जीवन के लिए दृढ़संकल्पित है।







