
सचिवालय संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी का प्रयास लाया रंग शासन ने NHAI को लिखा पत्र लच्छीवाला फ्लाईओवर में सरकारी कर्मचारियों से शुल्क ना लेने का है मामला पढे पूरी रिपोर्ट

उत्तराखंड से खबर बड़ी है
ख़बर खास है
बता दे कि शासन द्वारा एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी को लिखा गया है पत्र
अनु सचिव दिनेश कुमार पुणे ठाणे को लिखा पत्र लच्छीवाला, देहरादून टोल प्लाजा में सरकारी अधिकारियों / कर्मचारियों से उनके विभागीय प्रवेश पत्र के आधार पर टोल टैक्स न लिये जाने के संबंध मे आग्रह किया गया है आपको बता दे कि दीपक जोशी, अध्यक्ष, उत्तराखण्ड सचिवालय संघ के पत्र दिनांक 20.07 2021 (प्रति संलग्न) का अवलोकन करने का कष्ट करें, जिसमें सचिवालय संघ द्वारा राज्य सचिवालय तथा जनपद देहरादून के शासकीय कार्यालयों में कार्यरत अधिकारियों / कर्मचारियों को लच्छीवाला, देहरादून टोल प्लाजा में उनके विभागीय प्रवेश पत्र के आधार पर टोल टैक्स न लिये जाने तथा विभिन्न जनपदों से विभागीय कार्य हेतु जनपद देहरादून आने वाले अधिकारियों / कर्मचारियों को उक्त टोल प्लाजा में टोल टैक्स में छूट / शिथिलता दिये जाने का अनुरोध किया गया है।
2 उक्त टोल प्लाजा का निर्माण भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एन0एच0ए0आई0) द्वारा किया गया है तथा टोल प्लाजा में यूजर चार्ज भी एन0एच0ए0आई0 द्वारा लिया जाता है। अतः उक्त पत्र की प्रति संलग्न कर प्रेषित करते हुए मुझे यह कहने का निदेश हुआ है कि कृपया प्रकरण पर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने का कष्ट करें
बधाई भाई
आपकी हर जायज माग पूरी हो






