बद्री केदार का मिला आशीष: एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी बने दादा, ‘एंटीलिया’ में गूंजी पोते की किलकारियां

मुम्बई:

देश के सबसे अमीर अंबानी खानदान में खुशियों ने दस्तक दी है।

जी हाँ RIL के चेयरमैन और एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी दादा बन गए हैं। उनके बड़े बेटे आकाश की पत्नीज श्लोटका ने वीरवार सुबह 11:00 बजे पुत्र का जन्म दिया है।

बता दें कि आकाश और श्लो का का विवाह 9 मार्च 2019 को हुआ था। उनके विवाह पर हुए जश्नर की देश और विदेश हर जगह खूब चर्चा हुई थी। नीता और मुकेश अंबानी पहली बार दादा-दादी बनकर बेहद खुश हैं।

आकाश और श्लोका स्कूल फ्रेंड रहे हैं। दोनों की स्कूलिंग धीरूभाई अंबानी इंटरनैशनल स्कूल से हुई। श्लोका ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से लॉ में मास्टर्स डिग्री कंप्लीट की थी। श्लोका सोशल वर्कर भी हैं। बता दें कि पिछले साल मुकेश अंबानी की कंपनी, रिलायंस ने लगभग करीब 620 करोड़ रुपए में ब्रिटिश टॉय चेन हैमली को खरीदा था। जिसके बाद सोशल मीडिया पर मजाक कर रहे थे कि मुकेश अपने पोते के लिए अभी से तैयारी कर रहे हैं और खिलौने इकट्ठे कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here