जानो उत्तराखंड: लेक्चरर भर्ती के लिए बढ़ेगी आवेदन जमा करने की तिथि ये छात्र भी कर सकेंगे आवेदन

जानो उत्तराखंड: लेक्चरर भर्ती के लिए बढ़ेगी आवेदन जमा करने की तिथि ये छात्र भी कर सकेंगे आवेदन

 

mostbet

बता दे कि
शिक्षक बनने का सपना संजोए उत्तराखंड के उन हजारों छात्र छात्राओं के लिए आज राहत की खबर है, जो बीएड और पीजी अंतिम वर्ष के छात्र हैं।
जी हा लेक्चरर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ने जा रही है, जिससे ये छात्र भी अब आवेदन कर सकेंगे।
बता दे कि
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग कीओर से लेक्चरर भर्ती के 571 पदों के लिए अभ्यर्थियों से 30 अक्तूबर तक आवेदन मांगे गए हैं। लेकिन कोरोना काल के चलते बीएड और पीजी अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं की जून में प्रस्तावित परीक्षाएं समय से नहीं हो पाईं। जिससे यह छात्र लेक्चरर भर्ती में आवेदन से वंचित हो रहे थे।
सोमवार को शासन की ओर से लोक सेवा आयोग को पत्र जारी कर आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाने के लिए कहा गया है। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की ओर से सचिव उत्तराखंड लोक सेवा आयोग हरिद्वार को पत्र लिखा।

पत्र में बताया कि उन्हें यह कहने का निर्देश हुआ है कि कोविड-19 में पैदा हुईं विषम परिस्थितियों को देखते हुए शिक्षक भर्ती के आवेदन के लिए अंतिम तिथि 30 अक्तूबर को बदलकर 30 दिसंबर करने के संबंध में यथासंभव कार्यवाही की जाए। साथ ही कार्यवाही से शासन को अवगत कराया जाए।
ये भी जाने की राज्य युवा कल्याण परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष रविंद्र जुगरान के पत्र पर मामले में कार्यवाही हुई है। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की ओर से लोक सेवा आयोग के सचिव को लिखे पत्र में जुगरान के पत्र का हवाला देते हुए आवेदन की तिथि बढ़ाने को कहा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here