रामनगर को गढ़वाल तथा कुमाऊं से जोड़ने वाला यह महत्वपूर्ण मार्ग अब भविष्य में निर्बाध आवागमन हेतु जारी रहेगा, रामनगर-बुवाखाल मार्ग पर धनगढ़ी में बनेगा पुल निर्माण हेतु मिली स्वीकृति : बलूनी

रामनगर-बुवाखाल मार्ग पर धनगढ़ी में बनेगा पुल

पहले ये जान ले
4 सितबंर 2019 को ये ख़बर आई थी

 उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने केंद्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से उत्तराखंड के रामनगर-बुवाखाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोहान के निकट धनगढ़ी स्थित नाले पर पुल बनाने का आग्रह किया था 
उस दौरान नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से भेंट के दौरान सांसद बलूनी ने कहा कि रामनगर-मोहान के मध्य धनगढ़ी नामक स्थान पर हर साल बरसात के समय दुर्घटनाएं होती हैं। इस वर्ष भी बरसात में अनेक वाहन बह गए व तीन व्यक्तियों की मौत हो गई। राष्ट्रीय राजमार्ग 309 पर स्थित यह नाला गढ़वाल और कुमाऊं को रामनगर से जोड़ने वाले महत्वपूर्ण मार्ग पर स्थित है। बरसात के दौरान यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

अब आज की बात जान ले
यानी ख़बर आई है
10 जुलाई 2020 को

mostbet

पहाड़ पुत्र सांसद बलूनी लिखते है कि
मित्रों, आपके साथ एक खुशखबरी साझा करना चाहता हूं। राष्ट्रीय राजमार्ग के माननीय मंत्री श्री नितिन गडकरी जी ने पत्र द्वारा सूचित किया है कि रामनगर के निकट धनगढ़ी नाले पर पुल के निर्माण हेतु स्वीकृति दे दी गई है और उसकी टेंडर प्रक्रिया भी जारी हो गई है। मैंने गत वर्ष 4 सितंबर को माननीय मंत्री जी से इस नाले हेतु अनुरोध किया था।
पूर्व में भी अनेक महानुभावों व जनप्रतिनिधियों ने इस हेतु प्रयास किए थे क्योंकि धनगढ़ी नाला बरसात के समय विकराल रूप ले लेता है जिसमें प्रतिवर्ष अनेक वाहनों के बहने व नागरिकों के हताहत होने की दुखद समाचार मिलते रहे हैं।
राजमार्ग संख्या 309 पर रामनगर को गढ़वाल तथा कुमाऊं से जोड़ने वाला यह महत्वपूर्ण मार्ग अब भविष्य में निर्बाध आवागमन हेतु जारी रहेगा। माननीय मंत्री जी का आभार।।
बधाई जनता को बधाई उत्तराखंड को

उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने बताया कि रामनगर ( जनपद…

Posted by बोलता उत्तराखंड़ on Friday, July 10, 2020

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here