अछी ख़बर है उत्तराखंड : दहशत के बीच राहत, अधिकांश सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव।


अछी ख़बर है उत्तराखंड :
दहशत के बीच राहत, अधिकांश सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव

जी हा कोरोना वायरस के बढते खतरे के बीच उत्तराखंड के लिए राहतभरी खबर है। हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज की लैब से अभी तक प्राप्त रिपोर्ट में अधिकांश निगेटिव आई है आपको बता दे कि  कोरोना वायरस के बढते खतरे के बीच उत्तराखंड के लिए राहतभरी खबर है। हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज की लैब से अभी तक प्राप्त रिपोर्ट में अधिकांश निगेटिव आई हैं। इससे स्वास्थ्य महकमा ही नहीं, बल्कि सूबे की सरकार और शासन-प्रशासन ने भी कुछ राहत महसूस की हैं लेकिन भयकर अलर्ट जारी है जरा सी भी लापरवाही नही की जा रही है।
बता दे कि
शनिवार को लैब से जिन 15 सैंपलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है वह सभी निगेटिव हैं। इनमें सबसे अधिक पांच-पांच सैंपल राजकीय कोरोनेशन अस्पताल और मैक्स अस्पताल के शामिल हैं, जबकि हरिद्वार स्थित मेला अस्पताल से भेजे गये तीन और ऋषिकेश स्थित एम्स से भेजे गये दो सैंपलों की जांच रिपोर्ट भी निगेटिव आई है।
कुल मिलाकर प्रदेश से भी अब तक 139 सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गये हैं। इनमें से 107 मामलों में जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि तीन सैंपलों की जांच रिपोर्ट पॉजीटिव आई थी। कोरोना से संक्रमित तीनों मरीज दून स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी के प्रशिक्षु आइएफएस हैं। तीनों दून मेडिकल कालेज अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं, जहां पर चिकित्सकों की टीम उनका उपचार कर रही है। वही अभी 29 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है। स्वास्थ्य महानिदेशक डा. अमिता उप्रेती का कहना है कि कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए हर संभव कदम उठाये जा रहे हैं। वायरस की चपेट में आने वाले मरीजों और संदिग्ध मरीजों को भर्ती कराने के लिए अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड बनाये गये हैं। व्यवस्था की गई है।

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट और जिला अस्पताल नैनीताल से दो-दो सैंपल जांच के लिए भेजे गये हैं। जबकि ऋषिकेश एम्स, मिलिट्री अस्पताल, ओेएनजीसी अस्पताल, मैक्स अस्पताल, श्री महंत इंदिरेश अस्पताल और कोटद्वार बेस अस्पताल से एक-एक सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here