गोल्डन गर्ल अंकिता ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, खेतो और सड़को पर प्रैक्टिस कर पाया ये मुकाम

देहरादून । सिंथेटिक ट्रैक न मिलने से खेतों और सड़कों पर प्रैक्टिस करने वाली उत्तराखंड की गोल्डन गर्ल अंकिता ध्यानी ने 60 वीं अंतर राज्यीय सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 5000 हजार मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीत लिया । भारतीय एथलेटिक्स महासंघ की ओर से पटियाला में आज से ही शुरू हुई चैंपियनशिप में अंकिता ने 16 मिनट 58.07 सेकेंड में अपनी दौड़ पूरी की । उनसे पहले उत्तर प्रदेश की पारुल चौधरी ने 16 मिनट , 04.07 सेकेंड की टाइमिंग निकालकर स्वर्ण और महाराष्ट्र की कोमल चंद्रकांत त्यागी ने 16 मिनट 26.89 सेकेंड का समय निकालकर रजत पद जीता ।

mostbet

उत्तर प्रदेश कीपूजा 17 मिनट 0.15 सेकेंड के समय के साथ चौथे स्थान पर रहीं । पौड़ी जिले के जयहरीखाल प्रखंड के अंतर्गत ग्राम मेरूड़ा निवासी अंकिता ध्यानी पहले भी कई पदक जीत चुकी हैं । बताया कि 1500 मीटर और 5000 मीटर इवेंट में इसी साल फरवरी माह में गुवाहाटी में हुई जूनियर नेशनल स्पर्धा में अंकिता ने स्वर्ण पदक जीता था ।

एलपीयू में पीटीई प्रथम वर्ष की छात्रा अंकिता ने इससे पहले अगस्त्यमुनिखेल छात्रावास में रहने के दौरान कई प्रतियोगिताओं में प्रतिभा का लोहा मनवाया था । उन्होंने फरवरी 2021 में गुवाहाटी में हुए जूनियर नेशनल में दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए । इससे पहले जनवरी 2021 में भोपाल में आयोजित जूनियर फेडरेशन कप और जनवरी 2020 में गुवाहाटी में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स में भी अंकिता ने नए मीट रिकॉर्ड के साथ दो – दो स्वर्ण पदक जीते ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here