पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने फेसबुक पेज़ पर लिखा जनसंपर्क अभियान प्रारंभ करूंगा NirmlaGahtori की जीत के लिए, तो कमेंट बॉक्स में बोली पब्लिक यहां भी निपटा कर आना  निर्मला गहतोड़ी कांग्रेस प्रत्याशी को, आप भी दिल से नहीं चाहते होंगे कि ..


पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपने फेसबुक पेज़ पर लिखा है के मैं 23 तारीख से चंपावत के गोरिया/गोलज्यू की शरण में जा रहा हूं। 23 मई को सायं 04:30 बजे बनबसा से मैं, जनसंपर्क अभियान प्रारंभ करूंगा। श्रीमती NirmlaGahtori जी की जीत के लिए, क्योंकि उनकी जीत लोकतंत्र की जीत है आदि आदि
जिसके बाद उनके फेसबुक के कॉमेंट बॉक्स में पब्लिक के कुछ इस तरह से भी सन्देश आ रहे है

यहां भी निपटा कर आना  निर्मला गहतोड़ी कांग्रेस प्रत्याशी को

श्रीमान लाल कुआं में तो आपने महिला शक्ति को भगा दिया था

रहने दो गुरु आपका जीवन काल राजनीति है तू अब समाप्ति की ओर है कृपया करके अगर वह जीत भी रही होंगी तो आप के कारण से नहीं जीत पाएगी

 

हरीश रावत जी आप भी पुष्कर धामी के खिलाफ कांग्रेस के समर्थन करने जा रहे हैं
क्यों अपनी रही सही प्रतिष्ठा को तार-तार करवा रहे हो
चंपावत की जनता 100 फीसदी
वर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के सिर पर जीत का सेहरा बांधेगी

 

तो किसी ने लिखा दादा आपको साधुवाद प्रदेश के विकास के लिए नए विकास आईकॉन श्री पुष्कर सिंह धामी जी को आशीर्वाद दीजिए और दिलवाए

तो किसी ने लिखा है कि सर सीएम को हराना मूर्खता है और चंपावत के लोगों को मूर्खता नहीं करनी चाहिए अगर अभी कांग्रेस की सरकार होती और आप कांग्रेस के उम्मीदवार होते तो मैं आपका भी हार्दिक सपोर्ट करता
वैसे जितना भी मैं आपको जानता हूं आप भी दिल से नहीं चाहते होंगे कि धामी जी हार जाए लेकिन आप भी क्या कर सकते हैं पार्टी लाइन पर तो चलना ही पड़ेगा

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here