सीएम त्रिवेंद्र ने कुलपति का कार्यकाल बढ़ाए जाने पर जताई सहमति, विकास कार्यों के लिए भी दी करोड़ों की वित्तीय मंजूरी

cm trivendra rawat

देहरादून: मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने हेमवती नंदन बहुगुणा चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. हेम चन्द्र का कार्यकाल 02 वर्ष 03 माह (दिनांक 14 अगस्त, 2023) तक बढ़ाए जाने पर सहमति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी में संविदा में कार्यरत 09 असिस्टेंट प्रोफेसरों का 01 वर्ष सेवा अनुबंध विस्तारित किये जाने पर सहमति प्रदान की है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने नगर निगम, हरिद्वार के सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट परियोजना के लिए एसपीए के अंगतर्ग 19.34 करोड़  रूपये की मंजूरी दे दी है।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने जनपद टिहरी गढ़वाल में कोटेश्वर-झण्डीधार पम्पिंग पेयजल योजना में विद्युत आपूर्ति को 33/11 के. वी.  से जोड़े जाने के लिए 49.38 लाख रूपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय मंजूरी प्रदान की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here