त्रिवेंद्र सरकार ने दिया स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा, खुले स्वरोजगार के द्वार, आज हर विकासखंडों में ग्रोथ सेंटरों की स्थापना, हीलांस करा रहा है अच्छा बाजार उपलब्ध

CM HILANS

रुद्रप्रयाग: मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने तिलवाड़ा स्थित गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) परिसर में हिलांस के आउटलेट का लोकार्पण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि काश्तकारों के स्थानीय उत्पादों को वैल्यू एडेड करके हिलांस उन्हें अच्छा बाजार उपलब्ध करवा रहा है। राज्य सरकार ने स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए विकासखंडों में ‘ग्रोथ सेंटर्स’ की स्थापना की है।

mostbet

बताते चलें कि उत्तराखंड में किसानों को बाजार के नए अवसर उपलब्ध कराने के लिये राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी एकीकृत आजीविका परियोजना (आईएलएसपी) ने अपनी ‘हिलांस’ नाम का ब्रांड बनाया है। ‘हिलांस’ को एक किसान हितैषी पहल के रूप में बढ़ावा दिया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here