
उत्तराखंड : दर्दनाक हादसा कल रात 28 साल के युवा को हाथी ने पटक पटक कर मार डाला , दूसरे ने भाग कर बचाई जान ,घर पर कोहराम
नीलकंठ क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालु रहे सतर्क
बेहद दुःखद ख़बर है
बता दे कि राजाजी पार्क की गौहरी रेंज के अंतर्गत फूल चट्टी के समीप रविवार की मध्य रात्रि
एक बाइक सवार युवक को हाथी ने पटक कर मार डाला दुःखद
वही युवक के साथी ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई
और फिर पुलिस को सूचना दी।
मृत युवक की पहचान मनीष कुमार डोबरियाल (28 वर्ष) पुत्र कमलेश डोबरियाल गीता नगर ऋषिकेश मूल निवासी कुल्हार सतपुली पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई है।
बता दे कि प्रभारी निरीक्षक थाना लक्ष्मण झूला प्रमोद उनियाल ने बताया कि मनीष डोबरियाल अपने दोस्त शुभम डोभाल पुत्र राजेश डोभाल निवासी गढ़ी कैंट देहरादून के साथ गरुड़ चट्टी स्थित शानतं रिजार्ट में काम करता है।
घटना के समय रात लगभग 12 बजे यह दोनों बाइक से रिजार्ट जा रहे थे। इस बीच फूलचट्टी के समीप हाथी ने इन पर हमला कर दिया। हाथी ने मनीष डोबरियाल को मौके पर ही पटक कर मार दिया।
वही उसके साथी शुभम ने किसी तरह से भाग कर अपनी जान बचाई और पुलिस को सूचना दी। पुलिस की टीम मौके पर ही रात को ही पहुंची थी लेकिन हाथी कई घंटे तक घटनास्थल और उसके आसपास घूमता रहा। सुबह के वक्त जब हाथी यहां से चला गया तो युवक के शव को यहां से उठाया गया। पुलिस के मुताबिक युवक के स्वजन को सूचित कर दिया गया है। वर्तमान में सावन के महीने में नीलकंठ क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं को देखते हुए वन विभाग को इस क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के लिए कहा गया है।





