
ब्रेकिंग न्यूज़
दुःखद ख़बर रिखणीखाल ब्लाक के ग्राम अंगणी से है
दसवी गढ़वाल राइफल्स से सेवानिवृत्त व लैंसेडौन विधानसभा के
आदमी को गुलदार ने अपना शिकार बना डाला दुःखद।
जनपद पौड़ी गढ़वाल के लेसीडाऊन मै 26 जनवरी 2020 को ग्राम प्रधान अगड़ी ने थाना रिखणीखाल में सूचना दी कि हमारे गांव में एक व्यक्ति को बाघ ने मार दिया है आवश्यक कार्यवाही करें इस सूचना पर थानाध्यक्ष मय फ़ोर्स के तुरंत मौके पर पहुंचे तो ग्राम अंगड़ी से करीब 1 किलोमीटर दूर गधेरे की तरफ से आने वाली सड़क किनारे एक व्यक्ति खून से लथपथ गले में कटे के निशान की हालत में मृत अवस्था में मिला जिसकी शिनाख्त प्रवीण सिंह पुत्र श्री राजेश सिंह निवासी ग्राम अंगड़ी पोस्टडॉक खाल ब्लॉक रिखणीखाल पौड़ी गढ़वाल उम्र 55 वर्ष है जो कल दिनांक 25 जनवरी 2020 को देर सांय करीब 8-9 बजे दूसरे बगल मानी गांव से किसी समारोह अपने घर आ रहे थे जिन्हें रात में ही बाघ ने हमला कर मार दिया मृतक प्रवीण सिंह पूर्व सैनिक थे जिनका मौके पर पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है
जी हां जानकारी अनुसार
ग्राम अगडी मे कल देर रात एक आदमी को गुलदार ने हमला कर मौत के घाट उतारा दिया
जानकारी अनुसार
ग्राम अगडी निवासी प्रवीन सिंह पुत्र राजेश सिह उम्र 55 साल को गांव के पास सड़क मे देर रात गुलदार ने हमला कर बुरी तरह से घायल किया ओर इस हमले मै उनकी जान चली गई
जानकारी है कि ये बुजुर्ग शादी समारोह से देर स्याम अपने घर लौट रहे थे तभी बाघ ने इनको अपना शिकार बना दिया। दुःखद
बोलता उत्तराखंड लगातार कह रहा है कि उत्तराखंड के पहाड़ी जिलो मैं आये दिन बाघ लोगो की जान ले रहा है , मासूम से लेकर महिला तक , बुजुर्ग तक आये दिन बाघ का निवाला बन रहे है ओर ये बात भी सही है कि समय समय पर लगातार बाघ को नरभक्षी घोषित कर शिकारी उसे भी मौत की नींद सुला रहे है। पर इस बीच कोई ना कोई रास्ता जल्द वन महकमे को , सरकार को भविष्य के लिए जल्द निकलाना होगा , वरना वो दिन दूर नही जब पहाड़ो मै आआंदोलन फिर बाघ को लेकर ही होता दिखाई देगा






