
एंकर-
उत्तराखंड में रामनगर कोसी नदी के खड़नजे गेट पर उपखनिज से भरे डंपर के पलटने से 17 मजदूर घायल हुए और एक मज़दूर की मौके पर ही मौत ।
आपको बता दे कि
आज कोसी नदी के खडनजे गेट पर उपखनिज से भरा एक डंपर 28 मजदूर सहित स्टोन क्रशर पर जा रहा था। तभी अचानक डंपर अनियंत्रित होकर नदी में ही पलट गया। जिसमे सवार मज़दूर उपखनिज में दब गए। यह हादसा होते देख मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों ने दबे हुए मजदूरों को निकाला और उपचार के लिए रामनगर संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया ।जिसमे एक मजदूर की मौके पर मौत हो गई । डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाकि घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस प्रशासन के अधिकारी ने बताया कि घटना में 17 मज़दूरो के घायल हुए है और एक मजदूर की मृत्यु होने की पुष्टि की गई है । सभी मजदूरों का उपचार चल रहा है।इनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। सभी घायल व्यक्ति अलीगढ उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं। बाकि परिजनों के आने के बाद ही उचित कार्यवाही अमल में लाई जाएगी







