उत्तराखंड से दुःखद ख़बर :छुट्टी में घर आए सेना के जवान की दुर्घटना में मौत, पहाड़ में होती अच्छी स्वास्थ्य व्यवस्था तो बचाई जा सकती थी जवान की जान , घर गाव में मचा कोहराम

दुःखद ख़बर

ऋषिकेश से 

mostbet

 जानकारी आ रही है कि सेना से एक महीने की छुट्टी लेकर रुद्रप्रयाग स्थित अपने गांव जा रहा सेना का जवान (राइफलमैन) दुर्घटना में घायल हो गया।

जिसके बाद जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग से घायल सैनिक को ऋषिकेश रेफर किया गया।

पर मंगलवार देर रात जब उसे राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश लाया गया तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कोतवाली ऋषिकेश के प्रभारी निरीक्षक महेश जोशी ने बताया कि बीती मंगलवार की देर को रात्रि में सरकारी अस्पताल से एक मेमो प्राप्त हुआ, जिसमें भूपेंद्र सिंह नाम का व्यक्ति को डाक्टरों के द्वारा मृत घोषित कर दिया गया था।

मेमो की जांच में रात्रि अधिकारी के द्वारा पूछताछ करने पर पता चला कि भूपेंद्र सिंह (32) ग्राम स्वारी ग्वास जिला रुद्रप्रयाग जो सेना में राइफलमैन के पद पर नियुक्त था और वर्तमान में 30 दिन के अवकाश पर आया हुआ था।

बीते मंगलवार को जब वह रुद्रप्रयाग बाजार से अपने बड़े भाई के वाहन नंबर यूके 12 टीए0667 जिसे स्वयं उसका बड़ा भाई शंकर सिंह चला रहा था। जब अपने गांव के नजदीक स्वारी ग्वास पहुंच रहे थे वाहन अनियंत्रित होकर नीचे खाई में गिर गया।

जिससे भूपेंद्र को सिर में चोट लग गई और उसके भाई को भी हल्की चोटें आई।

जिन्हें जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग लाया गया। भूपेंद्र सिंह की खराब हालत को देखते हुए उसे बेस अस्पताल श्रीनगर रेफर कर दिया गया, वहां पर भी डाक्टर के द्वारा हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।  उनके निधन की खबर से घर से लेकरगांव तक कोहराम मचा हुआ है  लोगो का कहना है कि यदि पहाड़  में उचित स्वास्थ की व्यवस्था होती तो  स्याद ठीक इलाज मिलने पर उसकी जान बचाई जा सकती थी  

ऋषिकेश :

छुट्टी में घर आए सेना के जवान की दुर्घटना में मौत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here