
ख़बर स्याल्दे यानी रानीखेत तहसील के सुदूर गढ़वाल सीमा से लगे चक्रगांव की है जहा के दो किशोरों की नदी में डूबने से मौत हो गई। आपको बता दे कि दुर्गा माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने वाले ये छात्र नहाने के लिए पास ही बहने वाली नदी में उतर गए थे। मृतकों में एक दसवीं और दूसरा 11वीं का छात्र था। दुःखद ।
अब ख़बर विस्तार से अल्मोड़ा जिले के रानीखेत में स्यालदे तहसील के चक्रगांव मतलब बिचला चौकोट पट्टी निवासी सुरेंद्र सिंह पुत्र मगन सिंह और चंद्र राम पुत्र पनी राम गांव के ही दो अन्य साथियों के साथ गढ़कोट के पास बहने वाली गलोघट नदी में नहाने गए। हालांकि इस नदी में पानी अधिक नहीं है, लेकिन कई स्थानों पर नदी में गहरे तालाब यानी रौ के रूप मे मौजूद हैं।
ख़बर है कि चारों पहले नदी में नहाने लगे। ओर कुछ ही देर बाद दो किशोर अपने घरों को वापस लौट गए, लेकिन सुरेंद्र और चंद्र राम तालाब में उतर गए। ओर देखते ही देखते वे अचानक ही दोनों डूबने लगे। वही काफी देर होने तक भी जब वो वापस नहीं लौटे तो परिजनो ने उनकी तलाश में निकल गए। उन्होंने तालाब में दोनों की लाशें बहती देखी तो उनके होश उड़ गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना राजस्व पुलिस को दी। मौके पर पहुंची राजस्व पुलिस ने ग्रामीणों की सहमति पर शवों का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिए। इस दुःखद घटना के बाद उनके परिवार मे कोहराम मचा हुआ है और गाँव मैं हर कोई दुःखी है।





