
दुःखद ख़बर उत्तराखंड के डाकपत्थर बैराज से है जहा शनिवार शाम नहाते समय तीन छात्र डूब गए। वही स्थानीय युवकों ने बड़ी जदोजहद के बाद एक छात्र को तो बचा लिया। पर ख़बर लिखे जाने तक दो छात्र लापता हैं। लापता छात्रों की तलाश में पुलिस ने शनिवार देर शाम तक सर्च अभियान चलाया, लेकिन छात्रों का कुछ पता नहीं लग पाया। अंधेरा होने की वजह से अभियान रोकना पड़ा।

मीडिया को डाकपत्थर चौकी में उपनिरीक्षक रतन सिंह बिष्ट ने बताया कि बचाए गए छात्र अनवर को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर देहरादून रेफर कर दिया गया। लापता छात्रों की तलाश में आज यानी रविवार को अब फिर से सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
वही डाकपत्थर चौकी पुलिस के अनुसार शनिवार शाम साढ़े चार बजे पुलिस को सूचना मिली की बैराज में कुछ बच्चे डूब गए हैं। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तब तक वहां के स्थानीय युवक एक छात्र अनवर को बैराज से निकाल चुके थे। जबकि, जफर अली (13) और मोहम्मद हुसैन (17) की खोजबीन के काफी प्रयास किए गए, लेकिन उनका सुराग नहीं लग पाया। लापता जफर अली कक्षा सात और मोहम्मद हुसैन इंटरमीडिएट का छात्र बताया गया है।
ये लापता दोनों छात्र मूल रूप से जम्मू कश्मीर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। अनाथ बच्चों की देखभाल एवं शिक्षा का कार्य करने वाली मुजफ्फरनगर की एक संस्था अलजहरा चैरिटेबल फाउंडेशन बच्चों को टूर पर लेकर आई थी। शनिवार शाम साढ़े तीन बजे तीन बसों में संस्था के 170 बच्चे एफआरआई देहरादून घूमने के बाद इमामबाड़ा अंबाड़ी थाना विकासनगर पहुंचे थे।
बहराल इस दुःखद हादसे से सभी दुःखी है।



