मशहूर संगीतकार बप्पी लहरी का निधन, मुंबई के अस्पताल में ली अंतिम सांस

सिंगर और कंपोजर बप्पी लहरी (Bappi Lahiri) के निधन की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि मुंबई के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। अस्पताल में ही बप्पी लहरी ने अंतिम सांस ली है। 69 साल के बप्पी लहरी के निधन की खबर किसी शॉक की तरह ही है। बीते दिनों ही संगीत की दुनिया का सबसे खूबसूरत सितारा कही जाने वाली लता मंगेशकर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया और अब बप्पी लहरी को लेकर आ रही यह खबर इंडस्ट्री के लिए किसी सदमे से कम नहीं है। अभी तक बप्पी लहरी के निधन की वजह सामने नहीं आ पाई है। बप्पी दा के नाम से मशहूर बप्पी लहरी ने म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी धुन और गानों से एक अलग तरह का ही राग छेड़ा था।

इस खबर को सुनते ही बप्पी लहरी के फैन्स को गहरा सदमा लगा है और लोग यह जानना चाह रहे हैं कि आखिर उन्हें क्या हुआ था? बता दें कि बीते साल अप्रैल के महीने में बप्पी लहरी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए थे। इसके बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। कुछ दिन के इलाज के बाद उनकी रिकवरी हो गई थी।

mostbet

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here