
ये दुःखद ख़बर उत्तराखंड के रुड़की के पिरान कलियर दरगाह अब्दाल साहब की बस्ती से है जहा किराए पर रह रहे एक पति ने पत्नी को लाठी डंडों से पीटकर इस कदर पीटा की उसे मौत के घाट उतार दिया।
जानकारी अनुसार दोनों लगभग दो माह से कलियर में रह रहे थे। वही आरोपी हिलाल और उसकी पत्नी शगुफ्ता परवीन उम्र लगभग 35 साल जो निवासी गांव सिमरया जिला भागलपुर बिहार, के हाल निवासी पूजा कालोनी गाजियाबाद लगभग दो माह पहले कलियर दरगाह में हाजरी लगाने के लिए आए हुए थे।
वह इस दौरान दोनों ही दरगाह अब्दाल साहब बस्ती में एक किराए के मकान में रह रहे थे। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को देर रात पति-पत्नी का किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। वही पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया है। तो पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बहराल जांच चल रही है और पूरी जांच मे जो बातें सामने आएगी तभी मालूम चल पाएगा कि आखिर हुवा क्या जिसके चलेते आरोपी ने अपनी पत्नी को पीट पीट कर मार डाला ।





