
उत्तराखंड: ख़बर अभी अभी मसूरी में खाई में गिरी कार, दिल्ली के चार पर्यटक घायल , हायर सेंटर किया रेफर
बता दे कि मसूरी में आज सुबह लगभग 4 बजे तड़के एक कार खाई में गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। जानकारी अनुसार दिल्ली के पर्यटकों की कार थी जो अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। ओर इस हादसे में चार लोग घायल हो गए हैं।
ये हादसा आज सुबह लगभग 4 बजे गाजी बैंड के पास हुआ। वही लोगों ने इसकी सूचना 108 एंबुलेंस सेवा को दी। तब घायलों को मसूरी के सेंट मैरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन पर्यटकों की हालत अधिक खराब होने के कारण उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद देहरादून में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।वही घायलों का अभी इलाज चल रहा है। भगवान सबकी रक्षा करे।
तो वही केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर गुरुवार को छोटी लिंचौली में मलबा गिरने से घायल एक यात्री की शुक्रवार को गुप्तकाशी के अस्पताल में मौत हो गई दुःखद जबकि एक अन्य घायल को गौरीकुंड में उपचार के बाद जिला चिकित्सालय लाया जाया गया है।
आपको बता दें कि, गुरुवार दोपहर को साढ़े तीन बजे छोटी लिंचौली में मलबा गिरने से 16 लोग घायल हो गए थे, जिनमें 21 वर्षीय शुभम नेगी निवासी चमोली एवं 59 वर्षीय ज्ञानचंद्र निवासी अज्ञात गंभीर घायल हो गए थे। डॉक्टर ने बताया कि गुप्तकाशी अस्पताल पहुंचते ही ज्ञानचंद्र की मौत हो गई।
तो दूसरी तरफ मैदानी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश ने उमस से राहत दे डाली है लेकिन पहाड़ो में भूस्खलन का खतरा लगातार बढ़ा हुआ है। शुक्रवार को बंद हुआ बदरीनाथ हाईवे तड़के खोल दिया गया था लेकिन फिर कुछ देर बाद मलबा आने से हाईवे फिर बंद हो गया। ओर इस रास्ते में दोनों तरफ लगभग 1500 यात्री फंसे हैं। मलबा साफ कर जल्द ही रास्ता खोल दिया जाएगा।