
बागेश्वर, से दुःखद ख़बर है आपको बता दे कि शनिवार को कपकोट से सूपी जा रही एक मैक्स मुनार बैंड के समीप अचानक अनियंत्रित होकर लगभग 150 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गई। इस वाहन में सवार दो यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई दुःखद , जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। वही कपकोट अस्पताल से तीन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
आज लगभग सवा चार बजे मैक्स यूके 02सीए-0751 कपकोट से सूपी गांव जा रही थी। तभी मुनार बैंड के समीप मैक्स अनियंत्रित होकर लगभग 150 मीटर नीचे खाई में गिर गई। इस तरफ जंगल का इलाका होने से पुलिस को देर से सूचना मिली। कपकोट पुलिस दलबल के साथ लगभग घंटे भर दुर्घटनास्थल पहुंची। फिर घायलों को खाई से रेस्क्यू किया गया। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट में भर्ती कराया गया। डाक्टरों ने तीन यात्रियों को गंभीर बताते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। पुलिस सभी कोणों से घटना की जांच कर रही है। मृतकों के परिवार मे इस समय कोहराम मचा हुआ है ।दुःखद
मैक्स दुर्घटना में दो की मौत
कुंवर सिंह (85) साल, निवासी सूपी।
तारा सिंह (45) साल निवासी खलझूनी।
घायल का विवरण
दुर्गा सिंह (45) पुत्र लाल सिंह सूपी
पूरन सिंह (53) पुत्र दलीप सिंह निवासी सूपी।
यशोदा (25) बर्ष पुत्री भूपाल सिंह निवासी सूपी।
नंदन सिंह (35) पुत्र जगत सिंह (चालक)निवासी सूपी।





