
दुःखद ख़बर है
हिमाचल प्रदेश के जिला किन्नौर के निगुलसरी में राष्ट्रीय राजमार्ग पांच पर एक पहाड़ी दरक जाने से हादसा हुआ
इस पहाड़ी से दरके मलबे की चपेट में सवारियों से भरी एक बस भी आ गई है।
ये बस हरिद्वार जा रही थी ओर इस बस में लगभग 35 से 40 यात्री सवार थे
इस दर्दनाक घटना के बाद
जिला प्रशासन समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुचे
एनडीआरएफ समेत सीआरपीएफ व आइटीबीपी की टीमें ने मौके पर पहुंच कर राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया था
सीएम जयराम ठाकुर भी हादसे का जायजा लेने झाकड़ी पहुंचे, वहां से सड़क के माध्यम से निगुलसरी पहुंचे।
एनडीआरएफ टीम ने 11 से अधिक लोगों को रेस्क्यू किया है। वही अभी तक 4 लोगों के शव बरामद किए गए हैं। बताया जा रहा है चार लोग खुद जख्मी हालत में मलबे से बाहर निकलकर सड़क तक पहुंच गए। बचाव कार्य जारी है, लेकिन रुक रुककर मलबा गिरने से बचाव कार्य प्रभावित हो रहा है। आईटीबीपी के प्रवक्ता विवेक पांडेय के मुताबिक हादसे में करीब 40 लोगों के फंसे होने की आशंका है।

डीएसपी भावानगर राजू के मुताबिक रिकांगपिओ से हरिद्वार जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस का चालक ही बचा है। बाकी सब मलब में दबे हुए हैं। चालक के मुताबिक बस में 30 से 35 यात्री सवार थे। बताया जा रहा है बस समेत एक ट्रक व सहित कुछ छोटी गाडि़यां भी मलबे की चपेट में आई हैं।
अभ रेस्क्यू लगातार जारी है
वही पहाड़ी से काफी देर तक मलबा गिरता रहा।





