उत्तराखंड : टूट गया मोबाइल तो बहन ने लगा ली फांसी,घर पर मचा कोहराम ,


 

भाई-बहन के बीच मोबाइल फोन पर झगड़े के बाद घर में मच गया कोहराम

बता दे कि भाई और बहन के बीच मोबाइल फोन को लेकर हुए झगड़े के बाद बहन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक चिकित्सालय में भेज दिया था

वही युवती की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
दुःखद ख़बर
बता दे कि खटीमा के सबोरा गांव निवासी रमेश राम गुजरात में नौकरी करते हैं।
ओर घर में पत्नी और बच्चे अकेले रहते हैं। बताया जा रहा है कि सोमवार देर रात रमेश राम की 19 वर्षीय पुत्री मनीषा व उसके भाई के बीच मोबाइल फोन को लेकर विवाद हो गया।
इस दौरान मोबाइल टूट गया। इस बात से मनीषा बेहद नाराज हो गई। मोबाइल टूटने के बाद वह अपने कमरे में गई और उसने पंखे के कुंडे में दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली।
फिर परिजनों ने मनीषा को 108 सेवा से नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बता दे कि मनीषा बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया था
इस दुःखद जानकारी के बाद परिवार में कोहराम मचा हुवा है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here