उत्तराखंड : दुःखद समाचार एक कार खाई में गिरी इस हादसे में एक शिक्षक व एक ग्राम प्रहरी की दर्दनाक मौत


उत्तराखंड : दुःखद समाचार एक कार खाई में गिरी इस हादसे में एक शिक्षक व एक ग्राम प्रहरी की दर्दनाक मौत

उत्तराखंड के टिहरी में बालगंगा तहसील के नागेश्वर सौड़-गोना मोटर मार्ग पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त होने से एक शिक्षक व एक ग्राम प्रहरी की मौत हो गई।
 शनिवार शाम कार सवार चमियाला से सरकंडा गांव जा रहे थे।
नागेश्वर सौड़ के बुगलीधार के समीप कार अनियंत्रित होकर लगभग 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

कार गहरी खाई में गिरने से उसके परखच्चे उड़ गए।
दुर्घटना में प्राथमिक विद्यालय जसपुर घेरका में कार्यरत शिक्षक विजेंद्र सिंह कठैत (45)
पुत्र जबर सिंह कठैत, ग्राम प्रहरी विशन सिंह पंवार (50) पुत्र श्रीराम सिंह दोनों निवासी सरकंडा गांव गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
सूचना पर राजस्व उप निरीक्षक विनोद रावत और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू टीम ने घायलों को बड़ी मशक्कत से खाई से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर लाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

राजस्व उप निरीक्षक रावत ने बताया कि दुर्घटना कैसे हुई, कौन कार चला रहा था यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। कार में सिर्फ दो ही लोग सवार थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही सरकंडा गांव में मातम पसर गया। मृतक शिक्षक कठैत अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों का भरापूरा परिवार छोड़ गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here