
देहरादून मे दर्दनाक हादसा ,रविवार बना परिवार के लिए काल , रोडवेज बस ने स्कूटी सवार महिला को मारी टक्कर, मौके पर मौत दुःखद ।
आपको बता दे कि देहरादून में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। जानकारी अनुसार मोहकमपुर के पास उत्तराखंड रोडवेज की बस और स्कूटी की जबर्दस्त भिड़ंत हो गयी। ओर इस सडक हादसे में देहरादून से हरिद्वार अपने ससुराल जा रही स्कूटी सवार महिला की मौत हो गयी दुःखद

इस हादसे के होते ही सड़क पर काफी देर तक अफरा तफरी मची रही फिर सूचना मिलने पर पुलिस आईआईपी के पास हुए घटनास्थल पर मौके पर पहुंची। जैसे ही पुलिस ने महिला को सड़क से उठाया अस्पताल ले जाने के लिए उससे पहले ही महिला की मौत हो गई दुःखद

जानकारी अनुसार एसओ डीएस नेगी ने बताया कि महिला की पहचान हरिद्वार के ज्वालापुर निवासी 37 वर्षीय विजय लक्ष्मी पत्नी सुरेश कश्यप के रूप में हुई। महिला का मायका माजरी माफी शिव नारायण विहार जोगीवाला क्षेत्र में है। इस घटना के बाद दोनों ही परिवार मै कोहराम मच गया दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है
वही पुलिस ने रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया है। तो बस का चालक मौके से फरार हो गया था। उसकी तलाश की जा रही है। तो सबसे पहले महिला के शव को दून अस्पताल मोर्चरी में रखा गया है। परिजनों को भी हादसे की सूचना दे दी गई थी है। बताया जा रहा है कि इस दुर्घटना का कारण का सही पता लगाया जा रहा है ।





