दुःखद ख़बर हिमाचल प्रदेश के पूर्व CM वीरभद्र सिंह का निधन


दुःखद ख़बर
हिमाचल प्रदेश के पूर्व CM वीरभद्र सिंह का निधन

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंह का 87 साल की उम्र में निधन हो गया. लंबी बीमारी से जूझने के बाद गुरुवार सुबह 3:40 पर शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली. वीरभद्र सिंह, पिछले करीब 2 महीने से अस्पताल में भर्ती थे. उन्होंने दो बार कोरोना को मात दी थी. पिछले दो दिनों से उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी. जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था. वह छह बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे थे. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि हिमाचल की राजनीति में उनका कद कितना बड़ा था.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here