उत्तराखंड : पहले नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म फिर फोड़ दी उसकी आंख , शमर्शार हुवा उत्तराखंड

अल्मोड़ा: द्वाराहाट के चौखुटिया में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है एक शख्स ने घर में घुसकर नाबालिग के हाथ-पैर बांधकर दुष्कर्म किया है. आरोपी यूथ कांग्रेस का कार्यकर्ता बताया जा रहा है. इस घटना के विरोध में स्थानीय विधायक के नेतृत्व में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने थाने में नारेबाजी करते हुए खूब हंगामा किया और आरोपी युवक को सख्त सजा देने की मांग की. पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.

मिली जानकारी के मुताबिक चौखुटिया के गणाई में बीते रोज एक युवक ने घर में अकेली रह रही नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया है. आरोप है कि युवक ने लड़की के हाथ-पांव बांधने के बाद उसके साथ न केवल जोर-जबरदस्ती की, बल्कि उसकी एक आंख भी फोड़ दी. पीड़ित नाबालिग के जीजा की तरफ से आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है. पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है. जल्द ही अग्रिम कार्रवाई होगी.

mostbet

आरोपी यूथ कांग्रेस का कार्यकर्ता बताया जा रहा है. चौखुटिया के मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र संगीला ने आरोप लगाया कि विरोधी पार्टी के लोग इस मामले को दबाने में जुटे हैं. आरोपी को सख्त सजा देने की मांग को लेकर बीजेपी कार्यकर्ता सोमवार को पूरे चौखुटिया क्षेत्र में धरना प्रदर्शन करेंगे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here