पूजा से वापस लौटते समय वाहन खाई में गिरा , युवक और युवती की दर्दनाक मौत, कुछ लोग घायल

 

लोहाघाट के बाराकोट ब्लॉक के दयारतोली के पास एक एक मैक्स वाहन (संख्या यूके 01 टीए 1505) खाई में गिर  गई  थी 

mostbet

 इस दर्दनाक हादसे में एक युवक और युवती की दर्दनाक मौत हो गई।

बताया गया है कि यह हादसा शनिवार को देर रात लगभग  12 बजे का है।

बताया गया कि उक्त लोग पूजा से घर लौट रहे थे।

घायलों में ममता और विशाल की मौत हो गई है। दोनों मृतक बापरु निवासी हैं। वहीं हादसे में चार वाहन सवार घायल हुए हैं। जिन्हें चंपावत जिला अस्पताल भेजा गया है।

बताया गया कि शनिवार की रात पूजा से वापस लौटते समय वाहन अनियंत्रित होकर करीब 60 फीट गहरी खाई में गिर गया था। साथ में गए दूसरे वाहन के लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद राहत-बचाव टीम मौके पर पहुंची और घायलों को खाई से निकाला गया। प्राइवेट वाहन और थाना लोहाघाट के वाहन द्वारा घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोहाघाट भेजा गया।

वाहन में सवार लोगों के नाम
चालक मुकेश कुमार उम्र लगभग 34 वर्ष
हेमा देवी उम्र लगभग 27 वर्ष
पूजा देवी उम्र लगभग 28 वर्ष
हयात राम उम्र लगभग 60 वर्ष
तुलसी देवी उम्र लगभग 62वर्ष
रेवती देवी उम्र लगभग 65 वर्ष
राहुल उम्र लगभग 18 वर्ष
ममता देवी उम्र लगभग 18 वर्ष
गोपाल दत्त उम्र लगभग 50 वर्ष
विशाल उम्र लगभग 18 वर्ष

उत्तराखंड: देर रात लोहाघाट में खाई में गिरी कार, एक युवक और युवती की मौत, चार लोग हुए घायल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here