
दुःखद ख़बर है आपको बात दे कि शुक्रवार शाम उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसा हो गया। आपको बता दे कि गंगोलीहाट की तरफ जा रही लखनऊ के यात्रियों की कार अचानक खाई में गिर गई। ओर इस दौरान एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि युवती समेत चार लोग बुरी तरह से घायल हो रखे है।
आपको बता दे कि जानकारी के अनुसार, सभी यात्री पातालभुवनेश्वर गुफा देखने जा रहे थे। तभी कार अनियंत्रित होकर दूनी के समीप खाई में जा गिरी। फ़िर चारों घायलों को सीएचसी गंगोलीहाट में प्राथमिक उपचार करने के बाद हल्द्वानी रेफर कर दिया गया था।
पुलिस के मुताबिक बोलेरो संख्या यूपी 32 एचडब्लू 3316 पाताल भुवनेश्वर जा रही थी। उसमें पांच लोग सवार थे। ये कार 30 मीटर खाई में गिरी। हादसे में 38 वर्षीय संजय कुमार, , 23 वर्षीय पंकज वर्मा पुत्र भगवती वर्मा बाराबंकी, लखनऊ आर्मी में तैनात टनकपुर निवासी 42 वर्षीय राजेंद्र सिंह पुत्र रघुवीर सिंह पूर्णागिरी अपने रिश्तेदारी में लोहाघाट आए थे।
वही इनके साथ लोहाघाट निवासी 20 वर्षीय एक महिला माया मेहता पुत्री सुरेश मेहता भी थी। जबकि लखनऊ के गंगागंज निवासी 30 वर्षीय दुर्गेश द्विवेदी पुत्र राजाराम की मौके पर ही मौत हो गई। देवभूमि मे बढ़ते सड़क हादसे ने पुलिस विभाग , परिवहन विभाग, ओर सरकार को सोचने मे मजबूर कर दिया की कैसे बढ़ते सड़क हादसों पर लगाम लगाई जाए।





