
भगवान सिंह की रिपोर्ट।
उत्तराखंड: पहाड़ की मासूम नौ साल की बच्ची से किया दुष्कर्म,
चार साल पहले भी इसी परिवार की एक युवती के साथ हुवा था सामूहिक दुष्कर्म ! देवभूमि शर्मसार

आपको बता दे कि पहाड़ी राज्य और देवभूमि एक बार फिर शर्मसार हो रही है और इसकी अहम वजह ये है कि उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में नौ साल की एक बच्ची के साथ दुराचार का दुःखद मामला सामने आया है। वही पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराने के लिए उसे अस्पताल में ख़बर लिखे जाने तक भर्ती किया है।
हमको जानकारी मिली है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सीईओ नरेंद्रनगर भी दून महिला अस्पताल पहुंचे हैं। जहा पीड़िता के परिजनों से बात चीत की जा रही है।
ये भी बताया जा रह है कि बच्ची अनुसूचित जाति से है जबकि युवक ऊंची जाति से है। ख़बर है है कि आज से चार साल पहले भी इसी परिवार की एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म इसी गांव के युवकों ने किया था। ओर बाद में दबंगों ने युवती की हत्या कर दी थी।
आपको बता दे कि ये उसी क्षेत्र की घटना बताई जा रही है जहां पर कुछ दिनों पहले शादी समारोह में एकअनुसूचित जाति के युवक के साथ कुछ ऊंची जाति के दबंगों ने मारपीट की थी। जिसके बाद युवक की मौत हो गई थी।
बहराल जिस तरह से पहाड़ मै महिला आपराध लगतार बढ़ रहे है ये प्रशासन के लिए चिंता की बात है । आगे देखना ये होगा कि इस पूरे प्रकरण पर आगे किस प्रकार कार्यवाही होती है।




