
उत्तराखंड में दुःखद हादसा : मातम में बदली जश्न की खुशियां
वो लाडली के पहले जन्म दिन के लिए केक लेने ,सामान लेने निकले थे , क्रूर काल ने छीन लिया मासूम के सर से उसके पिता का साया
आपको बता दे कि
उत्तराखंड के ऊखीमठ में मनसूना-राऊंलेंक-बेडूला मोटर मार्ग पर बोलेरो हादसे ने संदीप के घर में चल रही जश्न की तैयारियों को मातम में बदल दिया। 29 वर्षीय संदीप, पुत्र स्व. प्रबल सिंह, निवासी गांव बेडूला अपनी लाडली के पहले जन्मदिन के लिए बेहद उत्साहित थे, लेकिन खुशियां पलभर में छिन गईं। मंगलवार को बेडूला गांव में संदीप की बेटी के जन्मदिन के लिए खूब तैयारियां हो रही थी। घर में पूरी-पकोड़ी बन रही थी। संदीप भी बेटी के जन्मदिन का सामान लेने दोस्तों के साथ ऊखीमठ पहुंचे। यहां अपनी बेटी के पहले बर्थडे के लिए केक व अन्य सामान लिया और वापसी करने लगे। लेकिन खुशियों की तैयारी मातम में बदल जाएगी इसका किसी को अंदाजा नहीं था। राऊंलेंक से कुछ ही दूरी पर वाहन अनियंत्रित होकर 50 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में संदीप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चारों दोस्त घायल हो गए। क्रूर काल ने खुशियों को मातम में बदलकर बेटी के सिर से पिता का साया ही छीन लिया। घटना का पता चलते ही परिवार व गांव में मातम छा गया। संदीप की पत्नी और मां रो-रोकर बेहोश हो रही हैं। हादसे में घायल चारों लोगों को 108 पीएचसी ऊखीमठ में भर्ती किया गया।
प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया। घटना मंगलवार शाम लगभग साढ़े 4.30 बजे की है। ऊखीमठ से बेडूला गांव के लिए पांच दोस्त बोलेरो में सवार हुए थे, लेकिन राऊंलेंक से कुछ ही दूरी पर वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।
हादसे में धनवीर (28) पुत्र मोहन सिंह, प्रदीप सिंह (30) पुत्र इंद्र सिंह, प्रेम सिंह पुत्र (30) राम सिंह, निवासी गांव बेडूला और चालक प्रबल सिंह (37) पुत्र राम सिंह, निवासी जग्गी-बग्वान घायल हो गए। सूचना पर थानाध्यक्ष मुकेश थलेड़ी, राजस्व निरीक्षक जयकृत रावत व राजस्व उप निरीक्षक दीवाकर डिमरी मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से निकालकर सड़क तक लाया गया







