
सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता का निधन, 89 साल की उम्र में एम्स में ली आखिरी सांस
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता का आज निधन हो गया. एम्स में इलाज के दौरान सोमवार सुबह 10 बजकर 40 मिनट पर आखिरी सांस ली. इस बारे में सीएम योगी को सूचना दी गई है.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का आज निधन हो गया. 89 साल के आनंद सिंह बिष्ट का दिल्ली के एम्स में इलाज चल रहा था और उनकी हालत गंभीर थी. वह पिछले कई दिनों से वेंटिलेटर पर थे और उन्होंने आज यानी सोमवार सुबह 10 बजकर 40 मिनट पर अंतिम सांस ली.
सीएम योगी आदित्यनाथ को पिता के निधन की सूचना दे दी गई है. खास बात है कि जब यह खबर सीएम योगी को दी गई, तब वह कोरोना संकट पर बनी टीम-11 की मीटिंग कर रहे थे. खबर मिलने के बाद भी मीटिंग को रोका नहीं गया है.
योगी के पिताजी आनंद बिष्ट को उनके गांव पंचूर लाया जा रहा है।
89 साल के थे हैं सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता।
देहरादून
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के लगभग 89 वर्षीय पिता आनंद सिंह बिष्ट जी की तबीयत पिछले कुछ समय से ख़राब थी
बता दे कि उन्हें
फरवरी के महीने पहले
देहरादून के जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उन्हें डिहाइड्रेशन की पहले समस्या बताई गई थी
इस दौरान रिपोर्ट्स के अनुसार हिमालयन अस्पताल जॉलीग्रांट के डाक्टरों ने बताया था कि आनंद सिंह बिष्ट की तबीयत में लगातार सुधार हो रहा है।

उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों के अनुसार, उनके स्वास्थ्य में लगातार सुधार भी दिख रहा था
ओर उन्होंने उन्हें दो-तीन दिन में अस्पताल से छुट्टी देने की बात भी कही थी पर
उसके बाद उनके
अच्छे स्वास्थ्य के लिए उन्हें दिल्ली एम्स अस्प्ताल मैं भर्ती कराया गया था
ओर तब से लेकर आज तक वो जिंदगी से जग लडते
रहे और आज उन्होंने अलविदा कह दिया।









