उत्तराखंड : सितारगंज में स्कूल बस पलटने से बड़ा हादसा छात्र समेत दो की मौत.. कई गंभीर रूप से घायल.. मुख्यमंत्री ने दुर्घटना की मजिस्ट्रीयल जांच कें निर्देश दिये… किया शोक व्यक्त

 पुष्कर सिंह धामी ने नयागांव भट्टे (सितारगंज) में वेदराम स्कूल, किच्छा की बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से 2 लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और मृतकों के शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

 

मुख्यमंत्री ने मृतक के परिवार को दो लाख रूपये की सहायता राशि प्रदान करने के साथ ही सभी घायलों का सरकार की ओर से निशुल्क इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना की मजिस्ट्रीयल जांच कें भी निर्देश दिये हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे में 2 लोगों के निधन एवं कई छात्राओं के घायल होने की सूचना मिली है। प्रशासन द्वारा सभी घायलों को उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उत्तराखंड में चिल्ड्रंस डे पर बड़ा हादसा हो गया। हंसी खुशी बच्चे स्कूल के टूर पर निकले थे पर उन्हें क्या पता था कि वे हादसे का शिकार हो जाएंगे। ऊधमसिंह नगर जिले के सितारगंज में सोमवार शाम वैद्य राम सुधि बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के बच्चों की बस हादसे का शिकार हो गई। हादसे में एक शिक्षिका और एक बच्चे की जान चली गई।

सात शिक्षक समेत 58 लोगों से भरी बस शाम करीब साढ़े चार बजे नानकमत्ता से लौट रही थी। इसी दौरान दूसरी तरफ से आ रहे एक ट्रक से बस की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर होते ही बस तेजी से सड़क पर पलट पड़ी।
अस्पताल ले जाने तक छात्रा ज्योत्सना निवासी वार्ड नंबर 2 आजाद नगर सुभाष कॉलोनी किच्छा और शिक्षिका लता गंगवार की मौत हो गई

इस दौरान हादसे में करीब 20 से 25 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं कई बच्चों और स्टाफ को हल्की चोटे आई हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here