
उत्तराखंड: दर्दनाक हादसा टैंकर और स्कूटी की टक्कर में 26 साल के युवक की मौके पर मौत : दुःखद

दुःखद ख़बर उत्तराखंड से है जहा नई टिहरी में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। बता दे कि घनसाली मोटर मार्ग पर सुबह एक पानी के टैंकर और स्कूटी की टक्कर हो गई। जिसमें स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, ये हादसा सुबह लगभग नौ बजे टिहरी डैम के टिपरी-जीरो ब्रिज मोटर मार्ग पर एडिट वन के पास हुआ। एचसीसी कंपनी के टैंकर संख्या यूके-07 सीए0375 के अचानक ब्रेक फेल हो गए।
इस दौरान टैंकर सामने से आ रही स्कूटी uk07 डीबी 4888 से टकरा गया। ब्रेक फेल होने की वजह से स्कूटी काफी दूर तक घिसटती हुई चली गई। जिससे स्कूटी सवार किशन सिंह(26) पुत्र मोहन सिंह, निवासी ग्राम टुंगरी, चमोली की मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि मृतक युवक टिहरी बांध परियोजना की कंपनी कंपनी में कार्य करता था। पुलिस ने टैंकर चालक को हिरासत में ले लिया है। वहीं, मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।







